विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति ही प्राथमिकता
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खण्ड अटेली के गांव रामपुरा में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित संस्था वाइब्रेंट रामपुरा फाउंडेशन ने ग्रामीणों की सहायता से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया ।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष योगी प्रदीप निर्बाण ने बताया कि मनुष्य की प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता, प्रतिबद्धता और अनिवार्य जिम्मेदारी मानव जीवन की प्राथमिकता होना चाहिए और हमारी दिनचर्या प्रकृति को समर्पित हो क्योंकि पंच तत्वों से निर्मित मानव शरीर और प्रकृति का संबंध शाश्वत है। साथ ही इस वर्ष के थीम प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान निकालना है के प्रति जागरूक करते हुए सभी को प्लास्टिक की जगह थैला प्रयोग करने की शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हठयोगी बुधराम जी,राजपाल,मास्टर बिशन शर्मा,राजकुमार रामपुरा,राकेश,मुनेश, संतलाल,हेमराज,नवीन,कुलदीप पर्यावरण मित्र,भीष्म, मोहित,नरेंद्र, आशीष, अभिषेक,प्रदीप,दीपक, भूपेंद्र पंच आदि गणमान्य लोग और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


0 Comments