माता रमाबाई अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर नवचयनित आईएएस निशांत मौर्या को किया गया सम्मानित





 सेवा स्तम्भ की ओर से मनाया गया माता रमाबाई अम्बेडकर का 88 वां परिनिर्वाण दिवस--- सेवा स्तम्भ की ओर से डॉ बीआर अम्बेडकर पार्क एवं लाइब्रेरी में माता रमाबाई अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी नेता सुनील यादव मूसेपुर ,अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर नीतिश मौर्या नवचयनित अभ्यर्थी यूपीएससी, विशिष्ट अतिथि विजय सिंह मेहरा सचिव मार्किट कमेटी रेवाड़ी,सम्मानित अतिथि राजकुमार जलवा बीईओ जाटूसाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान भगतसिंह सांभरिया की । मंच संचालन करते हुए आर.पी. सिंह दहिया ने माता रमाबाई के संघर्ष पर एक रचना प्रस्तुत की ।मुख्य अतिथि सुनील यादव ने माता रमाबाई को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान व्यक्तित्व एवं जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उन्हें त्याग व तपस्या की देवी बताया। सम्मानित अतिथि राजकुमार जलवा बीईओ जाटूसाना ने बाबा साहब की कामयाबी में रमाबाई का बहुत बड़ा हाथ बताया,रमाबाई ने इस कहावत को चरितार्थ किया कि एक सफल व्यक्ति की कामयाबी के पीछे एक औरत का हाथ होता है।यूपीएससी में नवचयनित नीतिश मौर्या सुपुत्र रमेश चन्द्र मौर्या टांकडी ने सफलता हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्प , कठोर परिश्रम व अटल निश्चय को अपनाने पर जोर दिया ।मार्किट कमेटी सचिव विजय सिंह मेहरा ने माता रमाबाई को एक महान विभूति बताया और बताया कि जब भी बाबा साहेब को याद किया जाएगा तो रमाबाई को याद किया जाएगा।  जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया ने अपने वक्तव्य में बताया कि रमाबाई उच्च अध्ययन के लिए बाबा साहेब को प्रोत्साहित व समर्थन करती थी ।वह बहुत ही बुद्धिमान, दयालु,ममतामयी, आज्ञाकारी, धार्मिक ,उच्च चरित्र वाली,सादगी ,त्याग व   शांत स्वभाव की नारी थी।27 मई 1935 को इनका परिनिर्वाण हो गया था।कार्यक्रम के अंत मे जिला प्रधान ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया  एवं संस्था की ओर से  सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए व कुछ मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।आज के इस कार्यक्रम में इनके अलावा सूबे सिंह रेवाड़िया ,धनपत सिंह गिरदावर, अजीत सिंह भुड़पुर, दलेल सिंह चौहान पूर्व सरपंच टांकड़ी,गजराज सिंह भुड़पुर, मोनिका मेहरा ,एडवोकेट कमल निम्भल, राखी अहलावत, हरि सिंह,रविन्द्र मेहरा, मुकेश दहिया व रामनिवास गोठवाल , नरेंद्र मेहरा ,आलोक भाँडोरिया,रजनी आजाद,बिशन सिंह, दौलत राम सांभरिया,अनिल कुमार चांग,दिनेशकुमार छुरियावास, बलराम मावल , नरेश लखनौर, बिरेन्द्र खालेटिया,रणबीर खड़वासिया, राजेश सुलखा ,जलवती ,शंभु दयाल रत्तनथल, बीरेंद्र खोरी,सुमित रेवाड़िया,कांशी राम खिच्ची,सतबीर गोठवाल ,मंगल सिंह आदि सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments