स्थानांतरित हुए एवं जिले के श्रेष्ठ अधिकारियों का हजरस एवं सेवा स्तंभ की ओर से किया गया सम्मान ------ सेवा स्तंभ जिला इकाई की ओर से डॉ बी आर अंबेडकर पार्क एवम पुस्तकालय, मॉडल टाउन रेवाड़ी में स्थानांतरित हुए अधिकारियों, जिसमें मुख्य रुप से एसडीएम बावल एवं सीटीएम रेवाड़ी संजीव कुमार, डीएसपी अमित भाटिया का संस्था की ओर से सम्मान समारोह किया गया । इस कार्यक्रम में इनके कुशल व ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर सम्मान किया गया ,जिसमें इन्हें एक प्रशस्ति पत्र ,मोमेंटो एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया ने की । उपस्थित सभी वक्ताओं ने इनके कार्य एवं व्यवहार की प्रशंसा की।इसी क्रम में जिला रेवाड़ी के 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल करने पर जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह जी ,डीईईओ वीरेंद्र सिंह नारा एवं डाइट प्रिंसिपल सुभाषचंद्र यादव जी का हजरस एवं सेवा स्तम्भ की ओर से सम्मान किया गया ।जिसमे इन्हें एक प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो , बुक्के व मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया गया। इस शुभ अवसर पर भगतसिंह सांभरिया ,आर.पी.सिंह दहिया, रमेश अहरोदिया ,होशियार सिंह अहरोदिया, मोनिका मेहरा ,रजनी आजाद ,धनपत सिंह गिरदावर , एडवोकेट कमल निम्भल , सूबे सिंह रेवाड़िया,प्रिंसिपल विजय सिंह,बलराज अहरोदिया,रणबीर सिंह ,मान सिंह ,प्रताप सिंह, ,साधु सिंह रिटायर्ड एजीएम, राजकुमार गोलियाका,डॉ मंगत सिंह, रामनिवास गोठवाल, शशिराज मेहरा ,ऑफिस से राजकुमार जलवा बीईओ जाटूसाना,बीईओ बावल रामपाल यादव , बीईओ खोल संतोष तंवर, सतपाल धूपिया बीईओ रेवाड़ी, राजेंद्र शर्मा बीईओ नाहड़ ,रिटायर्ड डीईओ धर्मबीर बलडोडिया,चरण सिंह जिला एफएलएन समन्वयक, जोगेंद्र सिंघल,पवन प्रकाश ,मलकीत , सज्जन बागड़ी आदि सैकड़ो साथी उपस्थित रहे।
0 Comments