नव पदोन्नत डिप्टी डीईओ व बीईओ का हजरस की ओर से किया गया सम्मान-- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रेवाड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी, आदरणीय नसीब सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में हजरस परिवार की ओर से नव पदोन्नत डिप्टी डीईओ महेंद्र सिंह खनगवाल , सुभाषचंद सांमरिया  व जाटूसाना बीईओ राजकुमार जलवा जी का गुलदस्ते व फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर  हार्दिक अभिनंदन एवम स्वागत किया गया ।इस अवसर पर इनके अलावा हजरस जिला प्रधान रमेश अहरोदिया, हजरस के पूर्व व फैडरेशन के वर्तमान जिला प्रधान आर.पी सिंह दहिया , भूप सिंह भारती, डॉ.मंगत सिंह ,मान सिंह


सुप्रिडेंट ,सज्जन सिंह बागड़ी ,चरण सिंह ,जोगेंद्र सिंघल,नारनौल से  रिटायर्ड बीईओ मान सिंह नूनीवाल , भीम सिंह,डॉ सीमा,सरिता सामरिया,  ब्रह्मदत्त सैन, रण धोल, अमित सैनी, धर्मवीर यादव ,दिनेश कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।इस शुभ अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह जी ने दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम में अच्छा प्रदर्शन करने की अपील की ,जिस पर उपस्थित सभी साथियो ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।