तान्या शर्मा द्वारा NMMS क्वालीफाई करने पर किया सम्मानित----राजकीय उच्च विद्यालय सुठाना की आठवीं क्लॉस की छात्रा तान्या शर्मा द्वारा NMMS क्वालीफाई करने पर विद्यालय परिवार की ओर से मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। तान्या शर्मा के क्लॉस इंचार्ज आरपी सिंह दहिया ने बताया कि मूलरूप से कानपुर की रहने वाली तान्या शर्मा एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी है । वह एक बहुत ही बुद्धिमान व होनहार छात्रा है । उसके पिता यहाँ एक कम्पनी में कार्य करते है।ये दो बहनें व एक भाई है।सभी भाई बहिन पढ़ाई में होशियार है । अभी हाल ही में अपने वर्ग 6 से 8 में तान्या शर्मा की टीम ने ब्लॉक स्तर पर आयोजित मैथ क्विज प्रतियोगिता में भी ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया था।पूरे विद्यालय परिवार को उसकी इस उपलब्धि पर गर्व है । तान्या शर्मा एक बहुत ही साधारण से परिवार से संबंध रखती है। समस्त विद्यालय परिवार ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे हर कदम पर हर सम्भव सहायता देने का वादा किया।आज इस अवसर पर सम्मानित करने वालो में विद्यालय मुखिया पन्नालाल यादव ,मौलिक मुख्याध्यापक राजपाल सिंह दहिया व डॉ. मंगत सिंह, राजेश वशिष्ठ, सुनीता यादव , सीमा यादव, रचना यादव ,सरिता यादव ,लक्ष्मणदास आदि उपस्थित रहे।
0 Comments