HSG HRY.के न्यू दिल्ली कैम्प में रेवाड़ी का शानदार प्रदर्शन

 हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड हरियाणा की ओर से आयोजित इंटर स्टेट स्टैंडर्ड जजिंग कैंप में रेवाड़ी जिले का शानदार प्रदर्शन--------

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला प्रेस सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि  हिंदुस्तान स्काउट एन्ड गाइड्स का  पाँच दिवसीय जजिंग कैम्प 11 से 15 जनवरी ,बाबा हरिदास मंदिर झाड़ोदा कलां नई दिल्ली में राज्य सचिव श्रीमान नवीन जयहिंद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।रेवाड़ी जिला सचिव (डीएस) डॉ मंगत राम के नेतृत्व में राजकीय उच्च विद्यालय सुठाना के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

हिंदुस्तान हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड दल प्रभारी श्री राजपाल सिंह दहिया सहित प्रियंका , काजल,  मंजू , सरिता , आरती, शगुन,  सत्यम, अजय, कृष, अशोक, बब्बू सिंह, रुबीना, साहिल, मोनिका, करिश्मा आदि विद्यार्थियों ने कैंप में हिस्सा लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रुबीना ,फ़ूड प्लाजा में रेवाड़ी, मेहंदी प्रतियोगिता में साहिल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 नवीन जयहिंद  (राज्य सचिव हरियाणा) तथा नरेंद्र ओडिच्य (राज्य सचिव  राजस्थान) ने मुख्य अतिथि के साथ मिलकर विजेताओं को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड सह  सचिव वरिष्ठ प्रवक्ता हर्ष कुमार ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि अंतर राज्यीय  प्रतिस्पर्धा में सम्मान पाना जिले के लिए गौरव की बात है।







Post a Comment

0 Comments