रा.उ.वि. सुठाना में बड़े उत्साह व जोश से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह-------राजकीय उच्च विद्यालय सुठाना में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े उत्साह व जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नवनिर्वाचित सरपंच रीना देवी धर्मपत्नी श्री धनपत सिंह ढिल्लन उपस्थित रही,इनके अलावा पंच रेणुबाला व अनिता देवी सहित ग्राम पंचायत के सदस्य उपस्थित रहे । विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व सरपंच अभय सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक पन्नालाल यादव ने की ।मंच संचालन सयुंक्त रूप से मौलिक मुख्याध्यापक आर.पी. सिंह दहिया व डॉ मंगत सिंह ने किया। इस शुभ अवसर पर विद्यार्थियों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय में एक सबमर्सिबल बोर करवाने पर भूपेश ढिल्लन पुत्र श्री जगदीश ढिल्लन की माता जी रमेश जी को स्मृति चिन्ह आदि भेंटकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।पिछले सत्र की विद्यालय 10 वीं की टॉपर स्टूडेंट रिंकू पुत्री अनिल कुमार व 12 वीं की टॉपर स्टुडेंट शीतल पुत्री अशोक कुमार को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले व हिंदुस्तान स्काउट गाइड के दिल्ली कैप्म में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों विशेषकर रुबीना ,साहिल व काजल को भी
मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में इनके अलावा पूर्व सरपंच अभय सिंह,राजेश वशिष्ठ, सीमा यादव, रचना यादव, सरिता यादव, सुनीता यादव, पूनम, मीना, रंजू ,ओमपाल ढिल्लन, ,लक्ष्मण दास ,सोमवती, सिंगा सिंह व गांव के सैकडों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 Comments