रामबास में लड़की के जन्म पर किया कुआं पूजन, प्रीतिभोज भी
कनीना। उपमंडल के गांव रामबास में लड़की के जन्म अवसर पर कुआं पूजन किया गया । कुआं पूजन के इस अवसर पर नवजात लड़की के परिजनों की तरफ से न केवल कुआं पूजन किया गया बल्कि आने वाले अतिथियों और ग्रामीणों के लिए प्रीतिभोज भी करवाया । नवजात कन्या के पिता राहुल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि। अपने यहां कन्या जन्म लेने की खुशी के उपलक्ष्य में उन्होंने कुआं पूजन व प्रतिभोज समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लड़की की माता पूजा शर्मा ने बताया कि आज लड़का- लड़की में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग लड़कियों को बोझ समझते हैं तथा लड़की होने पर खुशी नहीं मनाते यह केवल उनकी सोच का फर्क है। आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं है। नवजात कन्या के कुआं पूजन के अवसर पर हरियाणा के मशहूर गायक महाशय वीरपाल खरकिया , जीजिविषा हॉस्पिटल रेवाड़ी के डॉक्टर अंशु यादव, कनीना बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट ओपी यादव , मुकेश पार्षद ,मुकेश, छोटे लाल, सत्यनारायण शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


0 Comments