सेवा स्तम्भ की ओर से डॉ. बी आर.अंबेडकर पार्क एवं लाइब्रेरी में मनाया जाएगा अंबेडकर जयंती समारोह------- सेवा स्तम्भ जिला इकाई की बैठक जिला कार्यालय डॉ.बी .आर अंबेडकर पार्क एवं पुस्तकालय मॉडल टाउन रेवाड़ी में भगत सिंह सांभरिया की अध्यक्षता में हुई ,जिसमें मुख्य रुप से भारत रत्न सविंधान निर्माता बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के 132 वें जन्मोत्सव को मनाने बारे अंतिम रूपरेखा तैयार की गई । संस्था के महासचिव आरपी सिंह दहिया ने बताया कि इस बार सेवा स्तम्भ की ओर से बाबा साहेब की जयंती को बड़े ही उत्सव व धूमधाम से मनाया जाएगा, कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे होगी ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय प्रशांत सन्नी यादव बूढ़पुर हाउस ,विधानसभा रेवाड़ी होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय भगत सिंह सांभरिया ,सेवा स्तम्ब के जिला प्रधान रेवाड़ी करेंगे ।अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर माननीय नवचयनित एचसीएस हरिराम आसियाक़ी गोरावास ,विशिष्ट अतिथि के तौर पर माननीय पार्षदगण प्रवीण चौधरी ,सज्जन पहलवान, एडवोकेट कुसुमलता व मुख्य वक्ता के तौर पर राजकुमार जलवा बीईओ जाटूसाना व अन्य वक्तागण के तौर पर प्रोफेसर सुबे सिंह जाटव व मैडम लक्ष्मीबाई लिसाना उपस्थिति रहेंगी। इस समारोह में विशेष रूप से एससी वर्ग के 2022-2023 में जेईई व नीट में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा । संबंधित विद्यार्थी अपने डॉक्यूमेंट की कॉपी रेशम बुटीक, नियर जीएमएस ढालियावास पर जमा करा सकते हैं।या व्हाट्सएप न. 9416581680 पर भेज सकते है ।इस कार्यक्रम में हजरस व अन्य संगठन सहयोगी तौर पर शामिल रहेंगे।आज की इस बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया, चीफ़ धनपत सिंह रिटायर्ड गिरदावर, महासचिव आरपी सिंह दहिया,महिला विंग अध्यक्षा मोनिका मेहरा, आर. पी. सिंह दहिया, गजराज सिंह भूड़पुर, रामनिवास बालधन, अजीत सिंह भुड़पुर , रामनिवास गोठवाल ,नरेंद्र मेहरा ,किशनलाल थिरान आदि सहयोगी साथी उपस्थित रहे ।
0 Comments