सेवा स्तम्भ ने मनाया बाबा साहेब का 132वां जन्मोत्सव समारोह








 सेवा स्तम्भ की ओर से अंबेडकर लाइब्रेरी में मनाया गया बाबा साहब का जन्मोत्सव समारोह----- सेवा स्तंभ की ओर से  अंबेडकर लाइब्रेरी एवं पार्क में सविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 132 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी प्रशांत सन्नी यादव भुड़पुर हाउस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद प्रवीण चौधरी, एडवोकेट कुसुमलता,निखिल मांढईया, नीरज कुमार मौजूद रहे।मुख्य वक्ता के तौर पर राजकुमार जलवा, वक्तागण के तौर पर प्रोफेसर सूबे सिंह  जाटव, मैडम लक्ष्मीबाई लिसाना उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रशांत सन्नी यादव ने डॉ. अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्य वक्ता राजकुमार जलवा ने अपने विचार व्यक्त करते हुआ कहा कि शिक्षा एक अमूल्य धन है और हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए ताकि बाबा साहब का शिक्षित बनो का नारा साकार हो सके । अन्य वक्तागणों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन व संघर्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 की जेईई मेंस तथा नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। स्टेज़ संचालन आर पी सिंह दहिया ने किया एवं आये हुए अतिथियो का स्वागत  भगत सिंह सांभरिया  व टीम सेवा स्तम्भ की ओर से किया गया।इस शुभ अवसर पर मिठाई मा.देवेंद्र आगरा स्वीट्स पॉइंट्स ,तुलाराम विहार रेवाड़ी की ओर से की गई।इस अवसर पर सेवा स्तंभ प्रधान भगतसिंह सांभरिया, आर पी सिंह दहिया,होशियार सिंह अहरोदिया, किशनलाल थिरान ,सृष्टि थिरान ,होमिका सांभरिया, रेशम , गजराज सिंह, सुबेसिंह रेवाडिया, धनपत सिंह गिरदावर,नरेंद्र मेहरा,रामनिवास गोठवाल, ,अजीत सिंह भुड़पुर, मोनिका मेहरा,रजनी आजाद ,सुमन राजपाल, मिशन इक्विलिटी की टीम से अरविंद दिसोदिया ,ललित ,सुमित, नितिन भौरिया आदि के अलावा रामनिवास बालधन,लक्ष्मीबाई लिसाना, आशा हरीश,बलराज अहरोदिया, अशोक मोदीपुर, सुमित सिंघल,राजेश सुलखा,सुरेश नाहरवाल, हैप्पी गेरा, मान सिंह ,रामपाल नांगलिया सहित सैकड़ों सहयोगी साथी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments