सेवा स्तम्भ एवम धम्म भूमि ने मनाया बुद्ध जयन्ती महोत्सव---------- सेवा स्तम्भ जिला इकाई की ओर से जिला कार्यालय डॉ बीआर अम्बेडकर पार्क एवं पुस्तकालय मॉडल टाउन रेवाड़ी में जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया की अध्यक्षता में मनाया गया ।सर्वप्रथम महामानव बुद्ध को पुष्प अर्पित करके कैंडल प्रज्वलित की गई।उसके बाद जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया व कांशीराम खिंची ने बुद्ध वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन आर.पी.सिंह दहिया ने किया। सभी वक्ताओं ने महात्मा बुद्ध की जीवनी व शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला व उनकी शिक्षाओं पर अमल करने का संकल्प लिया ।आरपीसिंह दहिया ने अपने वक्तव्य में बताया कि इसे त्रिगुण ,त्रिविध पावन पर्व के नाम से जाना जाता है । संसार मे केवल महात्मा बुद्ध ही एक ऐसे महामानव हुए है जिनका जम्म ,ज्ञान प्राप्ति व महापरिनिर्वाण एक ही शुभ दिन बुद्ध पूर्णिमा को हुआ हो।पूरे संसार मे ऐसी तीन घटनाएं महात्मा बुद्ध के अलावा किसी भी महापुरुष के साथ घटित नही हुई है।इस प्रकार बुद्ध पूर्णिमा मंगलकारी एवं पावन पर्व है। इनका जन्म भले ही भारत मे हुआ ,लेकिन आज संसार मे बहुत से देश बुद्धिस्ट है।आज के कार्यक्रम में मेघावी विद्यार्थियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।जिनमे मुख्य रूप से चंचल सुपुत्री महेंद्र सिंह महेंद्रगढ़,मोनिका सुपुत्री अजय रेवाड़िया प्राणपुरा, खुशी सुपुत्री संजय कुमार जैनाबाद,मनीषा दहिया , हास्य कवि व प्रसिद्ध साहित्यकार आलोक भाँडोरिया , पत्रकार संजय जैनाबाद आदि को प्रसस्ति पत्र व मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। आज इस शुभ अवसर पर जिला प्रधान भगतसिंह सांभरिया, महासचिव आर.पी सिंह दहिया, चीफ धनपत सिंह गिरदावर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबे सिंह रेवाड़िया, नरेंद्र मेहरा ,आलोक भाँडोरिया,आचार्य कांशीराम, संजय जैनाबाद,डॉ सुनील दत्त,महेंद्र पूनिया,नितेश मेहरा, ,देवेंद्र रेवाड़िया, कर्मबीर श्योराज माजरा ,देवेन्द्र जाड़रा,नरेश कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार माजरा, बलविंद्र सिंह, मनीषा दहिया,मोनिका ,सुनीता, चंचल आदि उपस्थित रहे।
0 Comments