कृषि मंत्री ने ढाणा निवासी ब्रह्मप्रकाश को किया सम्मानि

 *तीन दिवसीय किसान मेले में कृषि मंत्री ने ढाणा निवासी ब्रह्मप्रकाश को किया सम्मानित* 



 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हिसार में तीन दिवसीय किसान मेले में महेंद्रगढ़ जिले के ढाणा रामबास गांव के प्रगतिशील किसान ब्रह्मप्रकाश यादव कृषि व बागवानी के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए कृषि एवम् किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल के हाथों सम्मानित किया गया।

साथ ही कृषि विकास मेले के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति माननीय श्री जगदीप धनखड़ जी ने मेले में सम्मानित किसानों को दिल्ली स्थित आवास पर भोज के लिए आमंत्रित किया है।

 वहां उपराष्ट्रपति जी प्रगतिशील किसानों के साथ कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों को लेकर चर्चा करेंगे। 

श्री ब्रह्मप्रकाश जी के सम्मानित होने पर प्रगतिशील किसान क्लब महेंद्रगढ़ के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने इस उपलब्धि पर बागवानी व कृषि विभाग महेंद्रगढ़ व सरकार का धन्यवाद किया।

Post a Comment

0 Comments