सेवा स्तम्भ, हजरस व अनेक सामाजिक ,कर्मचारी संगठन लेंगे रोड़वेज एससी एम्प्लॉइज संघर्ष समिति ऑफ हरियाणा के 25 दिसम्बर के बल्लभगढ़ रोष प्रदर्शन में भाग

 सेवा स्तम्भ व हजरस सहित प्रदेश के अनेक कर्मचारी और सामाजिक संगठन लेंगे रोडवेज़ एससी एम्प्लॉइज संघर्ष समिति के बल्लभगढ़ के विरोध प्रदर्शन में भाग ------रोडवेज एस सी एंप्लॉइज संघर्ष समिति ऑफ़ हरियाणा के राज्य प्रधान मनोज चहल ने शुक्रवार को रेवाड़ी जिला का दौरा करके रोडवेज सहित अनेक विभागों के अनुसूचित जाति के कर्मचारी व सामाजिक संगठनों को 25 दिसंबर को बल्लभगढ़ में परिवहन मंत्री के आवास पर किये जाने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया। 

सेवा स्तंभ के जिला प्रधान भगत सिंह  सांभरिया ने बताया कि रोडवेज एससी एंप्लॉयज संघर्ष समिति ऑफ़ हरियाणा के रोडवेज, सेवा स्तम्भ सहित अनेक कर्मचारी और सामाजिक संगठन विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। जिला प्रधानभगतसिंह सांभरिया


एवं जिला महासचिव आर.पी. सिंह दहिया ने  बताया कि दिनांक 25  दिसम्बर , रविवार को सुबह 10:00 बजे  रोडवेज एससी  एम्प्लॉइज संघर्ष समिति  के द्वारा परिवहन विभाग के अधिकारियों की जातिवादी मानसिकता के विरोध में तथा परिवहन मंत्री की उदासीनता के विरोध में बल्लभगढ़ में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास पर धरना प्रदर्शन का आहवान किया गया है। जिसमें अनेकों संगठनो को आमंत्रित किया गया है । जिसमें मुख्य रुप से हजरस,सेवा स्तम्भ, जिला इकाई रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग एससी फेडरेशन, हरियाणा पावर कारपोरेशन एससी बीसी वर्ग कर्मचारी यूनियन ,डॉ. अंबेडकर मिशनरी विद्यार्थी एसोसिएशन, हरियाणा इरिगेशन एंप्लाइज ऑफ एससी एसोसिएशन, एससी बीसी वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ मदवि रोहतक, अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन ,डॉ.बी आर अंबेडकर फेडरेशन ऑफ यूनियन एंड कॉलेज टीचर वेलफेयर एसोसिएशन, अंबेडकराइट डॉ.एसोसिएशन हरियाणा, एससी /एसटी एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन पीजीआईएमएस रोहतक ,हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एससी/बीसी कर्मचारी एसोसिएशन भिवानी, अंबेडकर हितकारी संगठन महम,एससी /बीसी वर्ग समाज संगठन नारनौल,अजा महासभा  फरीदाबाद व रोहतक, संत गुरु रविदास महासभा रोहतक आदि ।सभी  संगठनों से पुरजोर अपील की जाती है कि रोडवेज के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में भारी से भारी संख्या में बल्लभगढ़ पहुँचने का कष्ट करें।

Post a Comment

0 Comments