परिवहन निदेशक की जातिवादी मानसिकता के खिलाफ 25 दिसम्बर को बल्लभगढ़ में होंगे सभी एससी संगठन लामबंद

 परिवहन निदेशक की जातिवादी मानसिकता और परिवहन मंत्री की उदासीनता के विरूद्ध प्रदेश के हजारों कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता रोडवेज़ एससी एम्प्लॉइज संघर्ष समिति के समर्थन में बल्लभगढ़ के विरोध प्रदर्शन में होंगे लामबंद ------

00



बल्लभगढ़ 18 दिसंबर। परिवहन निदेशक वीरेन्द्र दहिया के द्वारा रोडवेज के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों का जातिगत उत्पीड़न करने और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की उदासीनता के विरोध में रोडवेज एस सी एंप्लॉइज संघर्ष समिति आॅफ हरियाणा के द्वारा 25 दिसंबर को बल्लभगढ़ में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सभी विभागों के अनुसूचित जाति के कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन के हजारों कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचकर सरकार को जगाने का काम करेंगे। 

ऑल हरियाणा शैड्यूल्ड कास्ट एम्पलाईज फैडरेशन फैडरेशन के राज्य प्रधान रामकुमार रंगा व रोडवेज एस सी एंप्लॉइज संघर्ष समिति आॅफ हरियाणा के राज्य प्रधान मनोज चहल ने कहा की परिवहन निदेशक पिछले एक साल से परिवहन विभाग के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों का जातिगत उत्पीड़न कर रहे हैं और कर्मचारियों के विरूद्ध झूठे आपराधिक मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं और उनकी नौकरी खराब करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला होते हुए भी सरकार अनजान बनी बैठी है जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। 

राम कुमार रंगा रविवार को बस स्टैंड परिसर बल्लभगढ़ में आयोजित बैठक में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। 

हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान डाक्टर दिनेश निंबडिया व रोडवेज एस सी यूनियन के पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान एवं सेवास्तंभ हरियाणा के रेवाड़ी जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया ने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी लगातार अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को निशाना बनाए हुए हैं लेकिन सरकार ऐसे जातिवादी मानसिकता रखने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की बजाय उनका संरक्षण करने में लगी हुई है जो किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में सभी विभागों के कर्मचारी एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने तमाम कर्मचारियों और समाज के लोगों का आह्वान किया कि 25 दिसंबर को बल्लभगढ़ के विरोध प्रदर्शन में सभी लोगों को इस अन्याय और उत्पीड़न के विरूद्ध आंदोलन में उतरना होगा।इस अवसर पर मुख्य हजरस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार तंवर जिला प्रधान समय सिंह रमेश रोजरा जगदीश भीम सिंह नेम सिंह राजेश शास्त्री रोडवेज एस सी एंप्लाइज संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपप्रधान शेर सिंह पूर्व डिपो प्रधान नारायण सिंह डिपो प्रधान हरिसिंह राज्य उप प्रधान राजेश पलवल हरविंदर राजेंद्र सहित अनेक कर्मचारियों ने बैठक को संबोधित किया ।

Post a Comment

0 Comments