जींद में गरजे रोडवेज एस.सी.एंप्लाइज संघर्ष समिति ऑफ हरियाणा के कर्मचारी




जींद 09 दिसम्बर। जींद में गरजे रोड़वेज एस. सी. एम्प्लाइज संघर्ष समिति के कर्मचारी।

*रोडवेज के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के जातिगत उत्पीड़न का मामला*

*25 दिसंबर 2022 को बल्लभगढ़ में करेंगे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास पर विरोध प्रदर्शन।*

 रोडवेज एस.सी. एम्प्लाईज संघर्ष समिति ऑफ हरियाणा के राज्य प्रधान मनोज चहल ने कहा परिवहन विभाग के उच्च अधिकारी अपनी जातिवादी मानसिकता के चलते अनुसूचित जाति के कर्मचारियों का जातिगत उत्पीड़न कर रहे हैं लेकिन विभाग के मंत्री मूलचंद शर्मा ऐसे अधिकारियों पर लगाम लगाने में नाकाम सिद्ध हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए रोडवेज के अनुसूचित जाति के कर्मचारी 25 दिसंबर को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक नया बस स्टैंड जींद स्थित यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता राज्य प्रधान मनोज चहल ने की। मंच संचालन राज्य महासचिव संदीप बौद्ध ने किया। मीटिंग में हरियाणा प्रदेश से आए हुए सभी डिपो प्रधान/सचिव सहित तमाम कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से परिवहन मंत्री के आवास पर विरोध प्रदर्शन के फैसले का स्वागत किया और कहा कि आने वाली 25 दिसंबर को परिवहन मंत्री के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान मनोज चहल ने अपने वक्तव्य में कहा कि विभाग में जातिवाद चरम सीमा पर है विभाग के निदेशक वीरेंद्र दहिया की जातिवादी मानसिकता के चलते रोडवेज एस. सी.  एम्प्लाइज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को लगातार प्रताड़ित करने कार्य किया जा रहा है। निदेशक महोदय पर परिवहन मंत्री किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाई करने में असमर्थ है। निदेशक की जातिवादी मानसिकता की शिकायत सरकार के उच्च अधिकारियों  व परिवहन मंत्री को करने के बाद भी ऐसे अधिकारियों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाई नही की गई। जिसके कारण तमाम अनुसूचित जाति के कर्मचारियों में गहरा रोष है। इसी रोष के चलते बल्लभगढ़ में परिवहन मंत्री के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
निदेशालय के द्वारा रोडवेज एस. सी.  संघर्ष समिति के राज्य पदाधिकारियों व अन्य कर्मचारियों का व्यक्तिगत तौर पर सर्विस रिकॉर्ड मांगा जा रहा है ताकि उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रताड़ित करने का काम किया जा सके। सिर्फ रोडवेज एस. सी. संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का है रिकॉर्ड मुख्यालय के द्वारा मांगा गया है जबकि परिवहन विभाग में अन्य संगठन भी कार्यरत हैं उनके किसी भी पदाधिकारी का किसी भी प्रकार का कोई रिकॉर्ड मांगा नहीं गया है। कर्मचारियों का सर्विस रिकॉर्ड मांगा जाना निदेशालय की ओछी मानसिकता का परिचय देता है। सर्विस रिकॉर्ड मांगकर कर्मचारियों की नौकरी खराब करने का षड्यंत्र नजर आ रहा है ।
राज्य महासचिव ने अपने वक्तव्य में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रोहतक डिपो के पूर्व महाप्रबंधक विकास नरवाल ने निदेशक महोदय के इशारे पर ही रोहतक डिपो स्थित यूनियन के राज्य कार्यालय पर लिखे गए नाम को पेंट करके मिटा दिया गया था। इस संदर्भ में संगठन के द्वारा विरोध किया गया था। पूर्व महाप्रबंधक विकास नरवाल में अपने निजी व्यक्ति और रोहतक डिपो के ही कर्मचारी संगठनों के नेताओं के साथ मिलकर रोडवेज एस. सी. एम्प्लाइज समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ झूठी मारपीट करने व जान से मारने के की जूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। इस संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, माननीय राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, नई दिल्ली को शिकायत दी जा चुकी है। परंतु हरियाणा सरकार के द्वारा अभी तक इस मामले में कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
राज्य के चेयरमैन बलवंत सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस प्रकार के अधिकारियों पर नकेल कसने का कार्य करें ।इस संदर्भ में ठोस कार्यवाही ना होने के कारण अनुसूचित जाति के तमाम कर्मचारी मजबूरन अपने सामूहिक रूप से इस्तीफे देने के लिए विवश है और इस संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री को सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए संगठन के द्वारा पत्र लिखकर समय मांगा गया है। राज्य के संयुक्त महासचिव विजय कुमार ने कहा कि आगामी 25 दिसंबर को हरियाणा में कार्यरत तमाम विभाग के अनुसूचित जाति कर्मचारी व आल हरियाणा शेड्यूल कास्ट एंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले तमाम अनुसूचित जाति कर्मचारी परिवहन मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे और सरकार से ऐसे जातिवादी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की अपील करेंगे। जींद डिपो के प्रधान कर्मवीर रंगा ने राज्य कार्यकारिणी के निर्देशों को मानते हुए कहा कि आगामी 25 दिसंबर को होने वाले परिवहन मंत्री के घेराव पर बढ़-चढ़कर संख्या में भाग लेंगे।
इस अवसर पर करनाल डिपो प्रधान मेहर सिंह, सचिव संदीप सरोहा, कैथल डिपो प्रधान आनंद सिंह, अंबाला से भीम सिंह, राजेश कुमार, हिसार डिपो से सूरजभान चोपड़ा, बजरंग सिंह, सतीश मंजुरा, रोहतक डिपो के सचिव सतीश कुमार, राज्य के सचिव राममेहर सिंह, राजेश चोपड़ा, बलजीत सिंह, संदीप ,राजकुमार, तनवीर, विकास, सतवीर, विजयपाल, जयपाल,जयवीर, हरि, बालकृष्ण, सुभाष व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



 

Post a Comment

0 Comments